खेल मैदान में गोठड़ा मंडल के वीर शिवाजी महाराणा प्रताप खेल संगम का समापन

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ीनगर के नेहरू खेल मैदान में शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोठड़ा मंडल द्वारा आयोजित ग्राम वासियों के सहयोग से वीर शिवाजी महाराणा प्रताप खेल संगम 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभाष चनेजा थे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी बबलू अवाना ने की। मंडल पालक धर्मपाल कुमावत ने बताया राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ गोठड़ा मंडल के सौजन्य वीर शिवाजी महाराणा प्रताप खेल संगम 2026 ग्राम पंचायत गोठड़ा स्थित नेहरू खेल मैदान में ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित कबड्डी, रस्साकशी एवं दौड़ खेल संगम प्रतियोगिता का समापन हुआ। खेल संगम प्रतियोगिता में 11 गांवों विद्यालय विद्यार्थी एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया। कबड्डी प्रतियोगिता के अंतिम मुकाबले में गोठड़ा तथा रस्साकसी में खेतड़ी नगर, रूमाल झपटा में गोठड़ा की टीम ने जीत हासिल की। विजेताओं को गोठड़ा मंडल की ओर से ट्रॉफी एवं मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया प्रतिभागी जीतने वाले खंड स्तर पर खेतड़ी नगर में खेल संगम में भाग लेंगे। युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सुभाष चनेजा ने बताया कि इस प्रकार के परम्परागत खेलों का होना बहुत जरूरी है। वर्तमान समय में युवा खेलों से दूर होकर अन्य गतिविधियों में शामिल हो रहा है जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। ऐसे में युवा खेलों के जरिए अपने भविष्य को बेहतर बना सकते हैं। अवसर पर लालू प्रसाद छावड़ी, कुलदीप मान, महेंद्र सिंह यादव, श्योराम भरगढ, दामौदर स्वामी, धर्मपाल तातीजा, देवकीनंदन सैनी सहित अनेक लोग मौजूद थे।

You might also like