बड़े कचरा पात्रों की उपयोगिता खत्म होने से कचरा पात्र हो रहे हैं भंगार

निसं
बिसाऊ (नवयत्न)। बिसाऊ नगर पालिका के 100 कचरा पात्र दो अलग-अलग स्थानों पर पड़े हुए भंगार में तब्दील हो रहे हैं, पालिका प्रशासन की लापरवाही से लाखों की संपत्ति हो रही है खुदबुर्द। पालिका ने इनमें कुछ कचरा पात्रों की मरम्मत करवाई लेकिन अब स्वायत्त शासन विभाग के नये निर्देश के कारण इन कचरा पात्रों की कोई अहमियत नहीं है।

मरम्मत करवाए गए उन कचरा पात्रों को पालिका उस कचरा पाइंट पर रखवाएगी जहा कचरा संग्रहण के लिए ऑटो टीपर नहीं जा सकते है। इसलिए शेष बचे कचरा पात्रों की उपयोगिता समाप्त होने के कारण कबाड़ में पडे होने से अब भंगार में तब्दील होने लगेंगे। इधर पालिका लोगों द्वारा चलते समय सडक़ों पर डाले जा रहे हल्के कचरे को सडक़ पर नहीं डाले उसके लिए कस्बे के प्रमुख जगहों पर टू-वन डस्टबिन लगाकर सुविधा उपलब्ध कराई है।

You might also like