पूर्व विधायक महर्षि ने सुनी आमजन की समस्याएं
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने स्थानीय भाजपा कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान क्षेत्र से पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बिजली, पेयजल, सड़क, राजस्व, पेंशन, चिकित्सा, शिक्षा, कृषि, पुलिस एवं नगर पालिका से जुड़े मामलों सहित विभिन्न विभागों की समस्याएं सामने आईं। महर्षि ने संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर समस्याओं के शीघ्र एवं प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है और किसी भी नागरिक को अपने अधिकारों के लिए अनावश्यक परेशान नहीं होना चाहिए। जनसुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।