हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विद्यालय में पौधरोपण किया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर के बैजनाथ भरतिया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में हरियालो राजस्थान अभियान के अंतर्गत विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया। संस्था प्रधान नीतू सिंह शेखावत के नेतृत्व में विद्यालय के सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और अभिभावकों ने पौधरोपण कर वृक्षों के संवर्धन,पर्यावरण और जल संरक्षण का संकल्प लिया । इस अवसर पर महीप सिंह राठौड़, प्रदीप स्वामी, अंतिम दुबे, चंद्रशेखर शर्मा, साधुराम, संपत्ति सिहाग, सीमा वर्मा, सुनीता एचरा, महफूजा बानू, सरला शर्मा, दीपिका शर्मा, शर्मिला महर्षि सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।