प्रिंस हॉस्पिटल में जटिल इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन की सफल सर्जरी
सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । जयपुर रोड, सीकर स्थित प्रिंस हॉस्पिटल के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने अनियंत्रित डायबिटीज एवं हाइपरटेंशन से पीड़ित 78 वर्षीय बुजुर्ग की आंतों की गंभीर एवं जटिल बीमारी इंटेस्टाइनल ऑब्स्ट्रक्शन विद मल्टीपल डेंस एडहेजन का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नया जीवन प्रदान किया है। आधुनिक चिकित्सा तकनीक, अनुभवी सर्जिकल-एनेस्थेशिया टीम एवं एडवांस्ड आईसीयू केयर से यह सफलता मिली है।
परिजनों ने बताया कि पेट में तेज दर्द के बाद मरीज को सीकर से जयपुर रेफर किया गया, जहां भर्ती कर विभिन्न जांचों के बाद मरीज को सर्जरी के लिए फिट नहीं माना गया। फिर परिजनों की इच्छा पर गंभीर अवस्था में प्रिंस हॉस्पिटल लाया गया। जांच में छोटी आंत में गंभीर रुकावट, अत्यधिक सूजन, अनियंत्रित डायबिटीज, पूर्व में पेट की सर्जरी तथा उम्रजनित जटिलताएं सामने आईं।
मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए इमरजेंसी सर्जरी की गई जो तीन घंटे से अधिक चली। इस जटिल सर्जरी को डॉ. मंजू, डॉ. निलेश, डॉ. सतीश, डॉ. अमित शर्मा एवं डॉ. सुमन की टीम ने सम्पन्न किया। एक सप्ताह की पोस्ट ऑपरेटिंग आईसीयू केयर के बाद मरीज को सकुशल डिस्चार्ज किया गया।
निदेशक डा. पीयूष सुंडा ने कहा कि प्रिंस हाॅस्पिटल में मल्टीस्पेशलिटी एवं सुपरस्पेशलिटी के चिकित्सकों की बड़ी टीम, अत्याधुनिक जांच सुविधाएं, बेहतर आईसीयू केयर एवं 24×7 इमरजेंसी सुविधाओं के कारण क्षेत्र के आमजन को बड़ी राहत मिली रही है।