800 केएल उच्च जलाशय का शिलान्यास

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में केन्द्र एवं राज्य सरकार की सहभागिता से संचालित अमृत 2.0 योजना के तहत भानीधोरा मंदिर के पास 800 केएल क्षमता वाले नए उच्च जलाशय (ओवरहेड टैंक) का भाजपा विधानसभा संयोजक अर्जुन सिंह फ्रांसा, शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी, जलदाय विभाग के अधिशासी अभियंता (एक्सईएन) महेन्द्र काँटीवाल सहित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति हुआ। गौरतलब है कि इस स्थान पर पहले 300 केएल क्षमता का जलाशय था, जिसे अब बढ़ाकर 800 केएल क्षमता का बनाया जा रहा है।
भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष महेश सैनी ने बताया कि क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि के सतत प्रयासों से अमृत 2.0 योजना के तहत शहर के लिए चार उच्च जलाशय स्वीकृत हुए हैं। इनमें भानीधोरा का जलाशय आज शिलान्यास के साथ शुरू हुआ है, जबकि रिणी वेल के पास बनने वाले दूसरे जलाशय का निर्माण कार्य प्रगति पर है। इस अवसर पर जलदाय विभाग के एईएन विकास यादव, जेईएन रेखा गौड़,प्रशासनिक अधिकारी मोहन सुथार, सहायक प्रशासनिक अधिकारी गोपी चौमाल, भाजपा नेता प्रवीण शर्मा, घनश्याम मंगलहारा, मनोज हारित,अनीता महर्षि, विमल शास्त्री, सुनील शर्मा, विशाल स्वामी, चेतन मंगलहारा, श्याम मेघवाल,शक्तिधर त्रिवेदी,धनराज सैनी,भंवरलाल टेलर,बलवीर स्वामी आदि उपस्थित थे।

You might also like