हरयालो राजस्थान के तहत किया वृक्षारोपण

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में हरयालो राजस्थान के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नूवां में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में संस्था प्रधान पद्मश्री शर्मा ने विद्यार्थियों को पेड़ों के महत्व के बारे में बताया। प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम 2 पेड़ अवश्य लगाने है, केवल लगाना ही नहीं बल्कि जब तक पेड़ न बने तब तक उसकी देखभाल भी करनी है। विद्यालय में वृक्षारोपण की जिम्मेदारी शारीरिक शिक्षक अशोक आलड़िया को दी। आलड़िया ने बताया कि एक पेड़ 100 पुत्रों के सम्मान होता है, यदि हमें स्वच्छ वातावरण में रहना है तो प्रकृति को बचाना होगा ओर अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। अशोक आलड़िया के निर्देशन में 105 पौधे विद्यालय में स्काउट व विद्यार्थियों के साथ विद्यालय में नीम, अमरुद, शहतूत, गुडल, करंज, शीशम,जामुन, शिरश, शाहजन, अम्लताश, खेजड़ी, मेंहदी के पौधे लगायें।

You might also like