भारतीय मजदूर संघ ने 72वाँ स्थापना दिवस मनाया
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । रीको औद्योगिक क्षेत्र अजीतगढ स्थित एग्रीबायोटेक ई. लि. अजीतगढ़ में गुरुवार को भारतीय मजदूर संघ का 72वाँ स्थापना दिवस संघ अध्यक्ष हरसाराम की अध्यक्षता में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार एवं श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों के समक्ष एग्रीबायोटेक मजदूर संघ के संरक्षक एवं अजीतगढ़ पंचायत समिति प्रधान एडवोकेट शंकर लाल यादव तथा भाजपा अजीतगढ़ दिवराला मंडल अध्यक्ष रामगोपाल मंगावा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात भारतीय मजदूर संघ का ध्वजारोहण किया गया तथा सभी श्रमिकों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देकर मिठाई खिलाई। इस अवसर पर प्रधान शंकर लाल यादव ने भारतीय मजदूर संघ की स्थापना के उद्देश्य, संगठन की रीति नीति एवं श्रमिक हितों के संरक्षण में संघ की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ राष्ट्रहित, उद्योगहित और श्रमिक हित को साथ लेकर चलने वाला देश का अग्रणी श्रमिक संगठन है।
समारोह में एग्रीबायोटेक मजदूर संघ के संरक्षक एवं पंचायत समिति प्रधान एडवोकेट शंकर लाल यादव, भाजपा अजीतगढ़-दिवराला मंडल अध्यक्ष रामगोपाल मंगावा, उपाध्यक्ष जितेंद्र जांगिड़, महामंत्री दिनेश कुमार सैनी, उपाध्यक्ष नंदलाल गुर्जर, उपाध्यक्ष धोलू राम यादव, संगठन मंत्री जगदीश वर्मा, मीडिया प्रभारी किशोर चौधरी, अजीत सिंह शेखावत, अखिल भारतीय शुगर एवं डिस्टिलरी महासंघ के उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, भारतीय मजदूर संघ के जिला संगठन मंत्री गोपाल मीणा, रविंद्र सोगरवाल, वीरेंद्र सिंह शेखावत, पवन कुमार बाकोलिया, बहादुर चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी उपस्थित श्रमिकों द्वारा संगठन की एकता, श्रमिक कल्याण एवं राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ किया गया।