संस्थान की बैठक में समाज विकास पर चर्चा कर लिए आवश्यक निर्णय
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न)। क्षत्रिय विकास संस्थान की बैठक संस्थान भवन में गिरवरसिंह रेड़ी की अध्यक्षता में हुई। संस्थान अध्यक्ष एडवोकेट गजराजसिंह राजवी ने बताया कि बैठक में समाज विकास पर चर्चा कर आवश्यक निर्णय लिए गए। साथ ही वर्तमान तारानगर नायब तहसीलदार बजरगसिंह राठौड़ को उनकी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में अध्यक्ष गजराजसिंह राजवी, वीर बहादुर सिंह राठौड़, घनश्यामसिंह राजवी, कैप्टन करणी सिंह राठौड़, जयमाल सिंह सोनगरा, मोहरसिंह जिगसाना, जीवणसिंह राठौड़, रणधीर सिंह भाटी, रेवंतसिंह, बलवीर सिंह, रणजीत सिंह तंवर, सुनील राजपुरोहित धर्मपाल सिंह, गुलाब सिंह रेड़ी सूरजसिंह कोटडी आदि समाज के अनेक लोग मौजूद थे।