लोकेश अग्रवाल बने झुंझुनू के युवा चेयरमैन
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न)। अग्रवाल समाज के युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन, पूर्वी राजस्थान युवा इकाई ने समाजसेवी एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता लोकेश अग्रवाल को पदोन्नति प्रदान करते हुए झुंझुनू जिले का युवा चेयरमैन नियुक्त किया है।
संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र में उनकी समाज सेवा, संगठन के प्रति समर्पण, सक्रिय कार्यशैली एवं युवाओं को जोड़ने में निभाई गई प्रभावी भूमिका को इस महत्वपूर्ण दायित्व का आधार बताया गया है।
संगठन ने विश्वास व्यक्त किया है कि अग्रवाल नए दायित्व का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए झुंझुनू जिले में युवा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे। उनके नेतृत्व में समाज के युवाओं को संगठित करने, सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सेवा, शिक्षा, संस्कार एवं जनहित के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई गई है।
यह नियुक्ति अखिल भारतीय युवा अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश नेतृत्व की अनुशंसा एवं स्वीकृति से की गई है। मनोनयन पत्र पर प्रदेश युवा अध्यक्ष रोहित गर्ग, प्रदेश युवा महामंत्री विष्णु चौधरी तथा प्रदेश युवा महामंत्री संदीप बजाज के हस्ताक्षर हैं। वहीं संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत कुमार मित्तल, राष्ट्रीय महामंत्री गोपाल गोयल, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष नन्दलाल अग्रवाल, राष्ट्रीय युवा महामंत्री दीपक जाजोदिया, राष्ट्रीय युवा महामंत्री संजीव अग्रवाल, प्रदेश युवा अध्यक्ष अशोक गर्ग तथा प्रदेश युवा कोषाध्यक्ष विष्णु कुमार मित्तल, जिला अध्यक्ष श्याम सुंदर जालान सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी इस नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं।
नवनियुक्त जिला युवा चेयरमैन लोकेश अग्रवाल ने संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल एक पद नहीं, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और बढ़ाने वाला दायित्व है। उन्होंने कहा कि वे अग्रवाल समाज के युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में संगठन से जोड़ने, समाज में एकता एवं भाईचारे को मजबूत करने, सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों को विस्तार देने तथा सेवा एवं जनकल्याण के कार्यों को नई गति देने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश मंत्री सुरेंद्र हलवाई, अग्रवाल समाज समिति के अध्यक्ष गणेश कुमार हलवाई, सचिव अजीत राणासरिया, कोषाध्यक्ष रितेश सिंघानिया, शेखावाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष प्रदीप अग्रवाल सहित झुंझुनू जिले व प्रदेशभर के अग्रवाल समाज में हर्ष का वातावरण है। समाज के वरिष्ठजनों, सामाजिक संगठनों, युवा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा समाजहित के नए आयाम स्थापित होंगे।