मदरसा में छात्र छात्राओं को शिक्षण सामग्री का वितरण
अबूबकर बल्खी
लाडनूँ (नवयत्न)। राजस्थान मदरसा बोर्ड द्वारा मान्यता प्राप्त मदरसा नूरुल इस्लाम में सोमवार को अध्ययनरत 100 विद्यार्थियों को आवश्यक शैक्षणिक एवं दीनी सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों को यूनिफॉर्म, स्टेशनरी, पास बुक्स तथा दीनीयात की शिक्षा के लिए कुरान शरीफ और पारे आदि वितरित किए गए। मोहम्मद अख्तर भाटी ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा उन्हें दीनी और दुनियावी तालीम के लिए प्रोत्साहित करना है। भाटी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ नैतिक एवं धार्मिक मूल्यों का विकास भी बच्चों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण के लिए आवश्यक है। मदरसा नूरुल इस्लाम द्वारा समय-समय पर विद्यार्थियों के हित में ऐसे सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। शिक्षण सामग्री मिलने से बच्चों एवं उनके अभिभावकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मदरसा प्रबंधन का आभार जताया। इस अवसर पर जहांगीर सोलंकी, मो रफीक बल्खी, सैयद मो मुश्ताक, सैयद खुशनुमा आदि स्टाफ एवं अभिभावक मौजूद रहे।