पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से संपन्न

ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । देवनगर स्थित अंजनी माता मंदिर परिसर में आयोजित पांच दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। महोत्सव के समापन अवसर पर बुधवार को बाबा की महाआरती के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ अर्जित किया।मंगलवार रात्रि को मंदिर परिसर में भव्य भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान रामदास (चिम्मा बाबा) एवं फतेहपुर के रामअवतार मारवाड़ी ने एक से बढ़कर एक भक्तिमय भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। मंदिर के पुजारी राधेश्याम पारीक ने बताया कि पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन में राजलदेसर सहित आसपास के अनेक क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। उन्होंने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में कस्बेवासियों एवं श्रद्धालुओं का सराहनीय सहयोग रहा, जिसके कारण पूरा महोत्सव भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ।

You might also like