भोला बाबा बगीची आश्रम में गुरु पूर्णिमा पर रुद्राभिषेक आयोजित
ललित दाधीच
राजलदेसर (नवयत्न) । गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर भोला बाबा बगीची आश्रम में ब्रह्मलीन जसनाथी संत पुष्करनाथ महाराज के शिष्य महंत सोमनाथ महाराज एवं संत सुरजीतनाथ महाराज के सानिध्य में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक वातावरण के बीच भव्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के तहत नापासर के पंडित केदार जोशी के सानिध्य में भगवान शिव का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक संपन्न हुआ। शिवालय के पुजारी रामचंद्र महेश शर्मा ने पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन कराया। इस अवसर पर महंत सोमनाथ महाराज ने कहा कि प्रत्येक हिंदू परिवार को अपने घर में गौ सेवा का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि गाय बचेगी तो देश बचेगा इसलिए गौ संरक्षण और भगवान के निरंतर स्मरण का संकल्प प्रत्येक व्यक्ति को लेना चाहिए। संत सुरजीतनाथ महाराज ने अपने प्रवचन में गुरु, माता-पिता एवं बुजुर्गों के सम्मान का संदेश देते हुए कहा कि जीवन में संस्कार, सेवा और सदाचार ही व्यक्ति को महान बनाते हैं। उन्होंने सभी से गुरुजनों और माता-पिता के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान बनाए रखने व अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने का आह्वान किया। गुरु पूर्णिमा महोत्सव में बाड़मेर, जैसलमेर, श्रीगंगानगर, नागौर, बीकानेर, बादड़िया, लिखमांदेसर, नापासर, कतरियासर, छाजूसर, पड़िहारा एवं सुजानगढ़ सहित विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु आश्रम पहुंचे और संतों का आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विष्णुभगवान प्रजापत सहित बगीची के सेवक बालाराम गोदारा, भीकमचंद सुथार, भगवानदास स्वामी, नौरतमल नाई, मगतमल नाई, भवानी सैनी, गजेंद्र प्रजापत, नंदू माली, संतोष सुथार, रायचंद नाई, दौलतराम जाट, किसनाराम पटवारी, जगदीश पुरोहित, देवकिशन सुथार, मुन्नालाल प्रजापत, पूनमचंद, सांवरमल घोड़ेला, हरिप्रसाद जोशी, गोविंद माली, वासुदेव, देवेंद्र सैनी, सीताराम जाट सहित अनेक श्रद्धालुओं मौजूद रहे ।