पीवीसी डेकोर वेयर की दुकान में आग से अफरा तफरी
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । चूरू जिले के रतनगढ़ में गत देर रात पीवीसी सिलीग डैकोर वेयर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया, वहीं आग से आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। वहीं पालिका व रिको इन्डस्ट्रियल की मौके पर पहूंचकर तथा मौजूद लोगों ने विभिन्न तरीकों से आग पर काबू पाने का प्रयास किया।
शहर के वार्ड संख्या 16 में गंगाराम हॉस्पिटल के सामने स्थित पीवीसी सिलीग डैकोर वेयर की दूकान में आग लग गई । दुकान मालिक संजय काछवाल ने बताया कि प्रतिष्ठान में शार्ट सर्किट होने के कारण आग लग गई। लेकिन सूचना मिलते ही पालिका व रिको इन्स्ट्रियल से दमकल तुरंत मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना पर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं आग से दुकान में रखा पीवीसी सिलीग डैकोर वेयरका समान व कैमीकल के टिन सहित कम्प्यूटर सेट तक का जलने से लगभग 4 – 5 लाख रुपए तक नुकसान होने की सम्भावना है।