समाजसेवा के रंग में रंगी गुरु पूर्णिमा लायंस क्लब ने निभाई जिम्मेदारी

संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) ।  गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर लायंस क्लब झुंझुनू जीवन द्वारा समाजसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण को समर्पित विभिन्न सेवा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों का शुभारंभ क्लब के प्रेरणास्रोत स्वर्गीय डॉ. जे.सी. जैन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुआ। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने उनके बताए सेवा, संस्कार एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि गुरु पूर्णिमा केवल गुरु वंदन का पर्व नहीं, बल्कि गुरु से प्राप्त संस्कारों को समाजसेवा के माध्यम से जीवन में उतारने का अवसर भी है। इसी भावना को साकार करते हुए क्लब द्वारा विभिन्न सेवा गतिविधियाँ आयोजित की गईं।

मान नगर में लगाए गए 11 फलदार एवं छायादार पौधे

गुरु पूर्णिमा सेवा अभियान के अंतर्गत नगर परिषद के सामने स्थित मान नगर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 11 फलदार एवं छायादार पौधे लगाए गए तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रायोजक लायन डॉ. संगीता मूंड रहीं।

नंदीशाला में की गौ सेवा

बगड़ रोड स्थित नंदीशाला में गौ सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर गौवंश को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर सेवा की गई। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक लायन डॉ. शुभकरण सिंह कालेर रहे। उपस्थित सदस्यों ने गौ सेवा को भारतीय संस्कृति एवं गुरु परंपरा का महत्वपूर्ण अंग बताया।

एक पेड़ गुरु के नाम अभियान के तहत सैनिक एकेडमी में लगाए गए 21 फूलदार पौधे

सैनिक एकेडमी झुंझुनू परिसर में “एक पेड़ गुरु के नाम” अभियान के अंतर्गत 21 फूलदार पौधे लगाए गए। इस अभियान का उद्देश्य गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था। कार्यक्रम की संयोजक लायन डॉ. संगीता मूंड रहीं तथा प्रायोजक सैनिक एकेडमी झुंझुनू रहा। इस अवसर पर सभी उपस्थित सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया।

अन्नपूर्णा रसोई में कराया भोजन वितरण

बीडीके परिसर स्थित अन्नपूर्णा रसोई में Food for Hunger कार्यक्रम के अंतर्गत जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को भोजन कराया गया। कार्यक्रम के संयोजक एवं प्रायोजक लायन रामावतार सिंह रेपस्वाल रहे। क्लब सदस्यों ने कहा कि भूखे व्यक्ति को भोजन कराना सबसे बड़ा मानवीय धर्म है।

बीडीके अस्पताल में मरीजों को वितरित किए फल

सेवा अभियान के अंतर्गत बीडीके अस्पताल के जनाना वार्ड में भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को फल वितरित किए गए। इस कार्यक्रम की संयोजक एवं प्रायोजक लायन रीना पूनिया रहीं। इस दौरान मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना भी की गई।

इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि लायंस क्लब झुंझुनू जीवन का उद्देश्य सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाना है। क्लब भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य, शिक्षा, भूखमुक्त समाज और मानव सेवा से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करता रहेगा।

कार्यक्रमों में एमजेएफ लायन ओमप्रकाश मूंड, लायन रामावतार सिंह रेपस्वाल, लायन रणवीर सिंह गोदारा, एडवोकेट लायन वीरेंद्र सिंह चाहर, लायन प्रकाश सोनी, लायन रणधीर सिंह डूडी, लायन रीना पूनिया, लायन डॉ. संगीता मूंड सहित अन्य लायन सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई

You might also like