बालिका विद्यालय में रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का शुभारंभ

निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । कस्बे के पीएमश्री श्रीकृष्ण परिषद् राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को मिशन पढ़ो राजस्थान के तहत रीडिंग प्रमोशन कैंपेन का शुभारंभ किया गया। प्रधानाचार्या सुमन वर्मा ने बताया कार्यक्रम का शुभारंभ सीबीईओ नरेश गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष सज्जन अग्रवाल, एसीबीईओ भूपेंद्र सिंह व रघुनन्दन शास्त्री के आतिथ्य में किया गया। डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक की छात्राओं द्वारा सामूहिक पठन गतिविधि का आयोजन किया गया। सीबीईओ नरेश गुप्ता ने मिशन पढ़ो राजस्थान के बारे में विस्तार से बताते हुए छात्राओं को पढ़ाई के प्रति सचेत रहने पर बल दिया। छात्राओं को डीबीटी कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। संस्था प्रधान सुमन वर्मा ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर अनुजा, मनीषा सैनी, कुसुमलता, लक्ष्मणराम धायल, मनोज कुमारी, मंजू सौंकरिया, कविता कटारिया, विमला, लक्ष्मी, माया सैनी सहित छात्राएं व अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनिल शर्मा अनमोल ने किया।

You might also like