गुरु पूर्णिमा पर शिवा भजन मंडली ने बांधा समां
निसं
बुगाला (नवयत्न) । गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर नन्द भवन में भजन संध्या एवं संत समागम का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया।लोहार्गल धाम के संत राजुदास व सूरदास के सानिध्य में कलाकारों ने गुरु महिमा का गुणगान किया और देर रात तक भक्ति रस की अविरल धारा बहती रही।भजन संध्या में शिवा भजन मंडली के रिशाल सैनी ने गणेश वंदना के बाद मंगल की मूल भवानी शरणा तेरा है,श्रीराम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में..सहित एक से बढ़कर एक भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की मनमोहक प्रस्तुतियां दी। मधुर भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे और पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण छा गया।कार्यक्रम में संतों ने अपने प्रवचनों में गुरु की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि गुरु ही जीवन को सही दिशा देने वाले पथप्रदर्शक हैं। गुरु के बताए मार्ग पर चलकर ही मनुष्य आध्यात्मिक उन्नति और जीवन की सार्थकता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने गुरु पूर्णिमा पर्व पर संतों का आशीर्वाद प्राप्त कर भजन संध्या का आनंद लिया।गुरुवार सुबह हवन किया गया जिसमें अनेक लोगों ने आहुतियां दी।