ग्रामीण सेवा शिविर के तहत ग्रामीणों को किया पौधे वितरित
निसं
सूरजगढ़ (नवयत्न) । राज्य सरकार द्वारा जनहित में चलाए जा रहे फॉलो अप ग्रामीण सेवा शिविर गुरुवार को भगीना पंचायत में आयोजित किया गया। शिविर के दौरान ग्रामीणों ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। इसी दौरान राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे हैं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत ग्रामीणों को पेड़ वितरित किए गए। इस मौके पर शिविर प्रभारी पिलानी तहसीलदार सोनू आर्य, विकास अधिकारी महेन्द्र सैनी, उपखंड संयोजक सुरेंद्र भाटिया, पूर्व सूरजगढ़ भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष संजय गोयल, सरपंच विनोद कुमार, सहायक विकास अधिकारी सुखदेवा राम, अतिरिक्त विकास अधिकारी रोहितास, ग्राम विकास अधिकारी जयसिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।