जन्मदिवस पर गौसेवा एवं फल वितरण कर दिया सेवा का संदेश
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । राष्ट्रीय करणी सेना के राष्ट्रीय महासचिव भगत सिंह मऊ ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह शेखावत के नेतृत्व एवं प्रेरणा से गौसेवा तथा जरूरतमंद एवं असहाय लोगों को फल वितरित कर सेवा, संस्कार और मानवता का प्रेरणादायी संदेश दिया। इस अवसर पर गौमाता को हरा चारा एवं गुड़ खिलाकर गौसेवा की गई तथा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को फल वितरित कर मानव सेवा का पुनीत कार्य किया गया।कार्यक्रम में दिग्विजय सिंह, राष्ट्रीय सचिव कुलदीप सिंह भादवा, महादेव सिंह शेखावत एवं द्विजेंद्र सिंह सहित समस्त करणी सैनिक उपस्थित रहे। सभी ने भगत सिंह मऊ को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, उज्ज्वल भविष्य एवं दीर्घायु की कामना की।