करुणा के करणीराम पुस्तक का विमोचन
महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । वरिष्ठ शिक्षाविद् एवं साहित्यकार डॉ. बी. एल. सैनी द्वारा लिखित जीवनीपरक पुस्तक करुणा के करणीराम का गरिमामय विमोचन समारोह संपन्न हुआ।समारोह के मुख्य अतिथि सेवा निवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्याम सुंदर शर्मा ने पुस्तक का विमोचन करते हुए कहा कि ऐसी प्रेरणादायी जीवनियाँ समाज को सकारात्मक दिशा देती हैं तथा नई पीढ़ी को सेवा, संघर्ष और मानवीय मूल्यों का संदेश देती हैं।इस अवसर पर डॉ. बी. एल. सैनी ने बताया कि यह पुस्तक झुंझुनूं जिले के बड़ागांव निवासी एवं वर्तमान में विरार (मुंबई) निवासी करणीराम के प्रेरक जीवन पर आधारित है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कृति पाठकों को समाजसेवा और मानवीय मूल्यों के प्रति प्रेरित करेगी।
समारोह में मुकेश शर्मा, बहादुर सिंह महला, श्रीमती अनीता शर्मा, सायर गढ़वाल, भागीरथ शर्मा, धर्मपाल वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं साहित्य प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने डॉ. बी. एल. सैनी को पुस्तक के सफल विमोचन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।