जीप व ऑटो की भिड़ंत में एक की मौत, यात्री हुए घायल

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । जसवंत गढ़ हाईवे पर राम जानकी भवन के सामने जसवंतगढ़ में एक टेम्पो व जीप के बीच शुक्रवार को भीषण टक्कर हो गई । हादसे में लाडनूं की तरफ आ रहे ऑटो में सवार एक युवक की मौत हो गई वहीं आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। जसवंत गढ़ थाना डीओ सुखाराम बुरड़क से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार करीब साढ़े 11 बजे तेज रफ्तार से आ रही जीप ने सवारियों से भरे टेम्पो को टक्कर मार दी हादसे में ओमप्रकाश शर्मा निवासी खंगार की मौत हो गई। वहीं ललिता पत्नी रूपेंद्र शर्मा, भंवरलाल पुत्र गणपतराम मेघवाल, डाबड़ी, मनोहरी देवी पत्नी बालूराम मेघवाल निवासी सुनारी, रूपेंद्र पुत्र कैलाश शर्मा निवासी कुचामन सिटी, निशा पुत्री रूपेंद्र शर्मा निवासी कुचामन सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।
घायलों को लाडनूं के राजकीय चिकित्सालय लाया गया जहां उनका ईलाज किया गया वहीं मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

You might also like