सरकारी चिकित्सालय में होंगे जटिल ऑपरेशन्स

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की सेठ सूरजमल जालान राजकीय जिला चिकित्सालय में अब बिना चीर फाड़ के जटिल ऑपरेशन्स हो सकेंगे। इस हेतु श्री गांधी बाल निकेतन द्वारा भामाशाहों के सहयोग से चलाई जा रही मेडिकल इक्विपमेंट परियोजना के तहत जनरल सर्जरी विभाग के लिए लेप्रोस्कोप, लेजर, ऐनेस्थीसिया, ईटीओ, फोगर, ओटी टेबल, ब्लड वार्मर, कोटरी जैसी अत्याधुनिक मशीनें हॉस्पिटल में लगवा दी गई है। इन मशीनों के अभाव में सर्जरी से जुड़े सभी प्रकार के ऑपरेशन्स हेतु मरीजों को रेफर किया जाता था, जिसके चलते मरीजों को भारी आर्थिक एवं मानसिक कठिनाईयों का सामना करना पड़ता था। सर्जरी से जुड़े सभी छोटे – बड़े ऑपरेशन्स में काम आने वाली इन अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना हेतु अरूण अजीतसरिया तथा हर्ष अजीतसरिया द्वारा अपने परिवार के किशनदयाल रामेश्वर चैरिटी ट्रस्ट कोलकाता के माध्यम से 80 लाख रूपये की राशि प्रदान की गई है। भामाशाह अरूण अजीतसरिया ने बताया कि हमारे परिवार के सहयोग से पूर्व में ऑर्थोपेडिक विभाग में 30 लाख की लागत से सी आर्म मशीन लगवाई गई थी जिसके बाद से इससे जुडे़ सभी मरीजों का ईलाज स्थानीय स्तर पर होने लगा।

You might also like