युवा संवाद कार्यक्रम में भाजपा युवा नेता पराक्रम राठौड़ ने किया युवाओं से संवाद

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तारानगर कस्बे की कुलड़िया कॉलोनी में पावर हाउस के सामने भाजपा की ओर से शनिवार को युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व भाजपा युवा नेता पराक्रम राठौड़ ने युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि युवा भारत का कर्णधार है देश का भविष्य है इसलिए आज के युवा नशे से दूर रहकर अपना सारा ध्यान अच्छा भविष्य बनाने पर लगाए। जब युवाओं का भविष्य अच्छा होगा तो वह देश के सुनहरे भविष्य में भी अपना योगदान देगा। राठौड़ ने लड़का-लड़की भेदभाव पर बोलते हुए कहा कि यह गाड़ी के दो पहिए जिनको एक साथ मिलकर समाज में अपनी भूमिका निभानी है। उन्होंने विकसित भारत, 2047 पीएम मोदी का विजन और युवाओं की भूमिका, यमुना जल समझौता, भारत-पाक सिंधु समझौता, धारा 370, नशा मुक्त तारानगर, खेलों को बढ़ाओ, पेपर लीक को रोकने के लिए सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम संशोधन बिल 2026, युवाओं को रोजगार, युवाओं की राजनीति में भागीदारी, राजस्थानी भाषा को मान्यता, महिला सुरक्षा सहित अनेक मुद्दों पर युवाओं के साथ अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में भाजपा नेता राकेश जांगिड़, महावीर पूनिया, जसवंत स्वामी, नरेश सहारण, लीलाधर बागोरिया, अजीत राठौड़, अनूप खंडेलवाल, भंवरलाल दादरवाल, भंवरलाल पूनिया, रामावतार सैनी, जगमोहन राहड़, विशाल शर्मा, मनोज लाटा, कृष्ण सहारण, मो. तैयब, मातूसिंह राठौड़, राजेंद्र जोइया, त्रिलोक रैगर, राकेश टाक, बजरंग सैनी, पन्नालाल सैनी, हीरालाल सैनी आदि अनेक युवा व लोग मौजूद थे।

You might also like