डॉ. घासीराम वर्मा के शताब्दी जन्मोत्सव पर 121 पौधों से हरित सन्देश
संजय सोनी
झुंझुनू (नवयत्न) । प्रख्यात गणितज्ञ एवं “करोड़पति फकीर” के रूप में विख्यात डॉ. घासीराम जी वर्मा के 100वें जन्मदिवस के पावन अवसर पर लायन्स क्लब झुंझुनूं ‘जीवन’ ने दीनदयाल नगर स्थित सार्वजनिक पार्क में 121 फलदार एवं छायादार पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी सन्देश दिया।
क्लब अध्यक्ष एमजेएफ लायन डॉ. मुकेश एस. मूंड ने कहा कि महान व्यक्तित्वों के जन्मदिवस को सेवा कार्यों से जोड़ना समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी निभाने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने बताया कि क्लब इस पार्क के विकास एवं हरितीकरण में भी सक्रिय भूमिका निभाएगा।
इस अवसर पर क्लब सचिव एमजेएफ लायन ओमप्रकाश मूंड, कार्यक्रम संयोजक लायन रणवीर सिंह गोदारा, लायन अशोक कुलहरि, प्रायोजक लायन दिनेश महला, लायन रणवीर सिंह डूडी, लायन रामकुमार सिंह झाझड़िया, राजेंद्र सिहाग, संजय मीणा, ओम बसेरा, अशोक बालोठिया, राजेश जानू, नंदलाल सैनी, बजरंग खारिया, जय सिंह, मदन बाबल सहित टीम सैनिक एकेडमी के सदस्यों ने उत्साहपूर्वक श्रमदान करते हुए पौधारोपण किया।
कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजनों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। क्लब पदाधिकारियों ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं समाज सेवा के ऐसे जनहितकारी प्रकल्प भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।