पत्नी को वापस बुलाने की मांग को लेकर मूंडवाडा में युवक टंकी पर चढ़ा

नंदलाल गौड़
लोसल (नवयत्न) ।  मूंडवाडा गांव में शनिवार को एक युवक ने अपनी पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने की मांग को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। अपनी मांग को लेकर युवक पानी टंकी पर करीब ढाई तीन घंटे तक बैठा रहा। पुलिस और ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए समझाइश करते रहे लेकिन युवक पत्नी के साथ साथ अपने बच्चों को वापस बुलाने की मांग पर अड़ा रहा। प्रशासन एवं ग्रामीण के समझाइश के बाद युवक टंकी से नीचे उतरा। जानकारी के अनुसार युवक संजय सुबह आठ बजे पानी की टंकी पर चढ़ गया।अपनी पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने की मांग करने लगा। युवक का ससुराल खंडेला में है।आरोप है कि संजय की पत्नी करीब डेढ़ साल से बच्चों के साथ पीहर रह रही है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मोका पर पहुंचकर युवक को समझाइश करते रहे लेकिन युवक ढाई घंटे तक टंकी पर बैठा रहा। ग्रामीणों ने भी युवक को समझाइश करते हुए कहा कि समाज की बैठक कर पत्नी और बच्चों को वापस बुलाने का भरोसा दिलाया इसके बाद युवक नीचे उतरा। पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सिविल डिफेंस टीम को मौके पर बुलाया। जहां पर सिविल डिफेंस टीम ने पहुंचकर पानी टंकी के चारों तरफ जाल लगा दिया। मौका पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

You might also like