आईएएस में चयनित सूर्य गोदारा ने प्रिंस काॅलेज में दिये सक्सेस टिप्स

सुरेंद्र शर्मा
सीकर (नवयत्न) । पालवास रोड, सीकर स्थित प्रिंस कॉलेज सिविल सर्विसेज विंग में सिविल सर्विसेज कॅरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य वक्ता यूपीएससी सीएसई-2025 में चयनित सूर्य गोदारा रहे।
उन्होंने यूपीएससी एग्जाम में अपनी सक्सेस स्टोरी शेयर करते हुए विद्यार्थियों को यूपीएससी तैयारी की स्ट्रेटजी एवं सक्सेस टिप्स दिये। साथ ही प्रीवियस ईयर क्वेश्चन पेपर्स पर विशेष ध्यान देने, न्यूजपेपर रीडिंग, राइटिंग स्किल्स व पर्सनैलिटी ग्रूमिंग पर कॉलेज प्रथम वर्ष से ही फोकस करने का आह्वान किया।
सेमिनार के बाद सिविल सर्विसेज पैपर्स की तैयारी पर स्टूडेंट्स से सीधा संवाद करते हुए विभिन्न विषयों को बारीकी से समझाया।
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर एचएस पिलखवाल, डा. मनीष यादव, लेफ्टिनेंट निरुपम सुण्डा, कुलदीप सिंह, कृष्ण शर्मा, अनिल शर्मा सहित समस्त व्याख्याता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

You might also like