कांग्रेस जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में नवगठित कांग्रेस जिला कार्यकारणी की बैठक जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल की अध्यक्षता में हुई। इस अवसर पर नव पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। बैठक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर की गई। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मनोज मेघवाल ने कहा संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत कर चुनाव जीतना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार की उपलब्धियां शून्य रही है तथा स्थानीय मुद्दों पर ध्यान केन्द्रित किया जाएगा। जल्द ही कांग्रेस के सभी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किये जाएंगे।‌ विधायक पूसाराम गोदारा ने कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और हर वर्ग बीजेपी की सरकार से परेशान है । संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए सभी कार्यकर्ता एक जुटता के साथ सफलता हासिल करें। जिलाध्यक्ष मनोज मेघवाल एवं विधायक पूसाराम गोदारा ने आगामी 5 अगस्त को ग्राम दाऊदसर में शहीद हरलाल कालेर की प्रतिमा अनावरण कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा द्वारा किए जाने की जानकारी देते हुए ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं सहित आमजन को पहुंचने की अपील की। बैठक में हाजी मकबूल मंडेलिया पूर्व विधायक, पायल सैनी, संजय कस्वा, करतार टांडी, कन्हैयालाल सैनी, रमेश इंदौरिया, आदूराम न्यौल, अमित मारोठिया, विद्याधर बैनिवाल, आदि ने संबोधित किया। बैठक में खानू खान बुधवाली, सुनीता कपूरिया, अरविंद चाकलान, आसिफ खान, भानीराम मेघवाल, गिरधारी लाल बांगड़वा, भँवर लाल जसेल, फकीर चंद दानोदिया, रामचंद्र गोदारा, मुख्तयार खान, संजय पुनिया, चरण सिंह कोका, भागीरथ खिचड़, विजय कुमार माली, उमरदीन, हेमंत सिहाग, बीरबल नाथ सिद्ध, जंगशेर खान, शिव कुमार शर्मा, शमशेर खान, परमेंद्र सिहाग, शेर खान, प्रताप कस्वा, सोहन लाल मेघवाल, असलम खोखर, गणेश ढाका, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

You might also like