श्रावण मास के दौरान हुआ महारुद्राभिषेक

निसं
मुकुंदगढ़ (नवयत्न)। कस्बे के मंदिरों में श्रावण मास के पावन अवसर पर महारुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। मंदिर पुजारी मनोज सुरोलिया ने बताया कि ज्योतिषाचार्य पंडित ज्ञानप्रकाश सुरोलिया के आचार्यत्व में विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक करवाया जिसमें कुसुम, राजेंद्र घुवालेवाला बतौर यजमान पूजा-अर्चना में शामिल हुए। महारुद्राभिषेक के बाद भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार कर आरती की गई। इस अवसर पर कावड़ियों की सेवा के लिए सेवा शिविर भी लगाया गया। दूर-दराज से आने वाले कावड़ियों के लिए अल्पाहार, चाय, भोजन-प्रसादी तथा आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई। सेवा शिविर में घनश्याम सुरोलिया, प्रकाश, किशनलाल, संजय कुमार, राजपाल, जुगल, रमाकांत, राजू टेलर एवं यथार्थ ने सेवाएं दी। इसी प्रकार बावलिया बाबा मंदिर में कावड़ियों के लिए सेवा शिविर लगाया गया। पंडित रामगोपाल शर्मा ने बताया कि कावड़ियों के लिए ठहरने एवं चाय, अल्पाहार, खाने एवं दवाईयो की व्यवस्था की व्यवस्था कर सेवाएं की गई। बिहारी लाल वर्मा, संजय रोहिल्ला, नरेश टेलर, मानस शर्मा, राजेश शर्मा, मनीष शर्मा, विनोद, निखिल कावड़ियों की सेवा में जुटे रहे।

You might also like