जिला स्तरीय पिकल बॉल प्रतियोगिता का आयोजन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ की पंचायत समिति के पास स्थित संकल्प पिकल बॉल एकेडमी में गत रात्रि जिला स्तरीय एकदिवसीय पिकल बॉल खेल प्रतियोगिता का राजस्थान सॉफ्टबॉल संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिदावत की अध्यक्षता एवं पूर्व पीएमओ डॉ. संतोष आर्य के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। बैंक प्रबंधक कन्हैयालाल जांगिड़, समाजसेवी राहुल यादव, श्रवण कुमार प्रजापत, विनीत कुमार चंगोई और संजय पूनियां चूरू मंचस्थ अतिथि थे। प्रतियोगिता प्रभारी संकल्प गहलोत ने बताया कि एकल और युगल स्पर्धा में कुल 40 खिलाड़ियों ने भाग लिया जिनमें 50 मैच खेले गए। रोमांचक एकल फाइनल मैच में संकल्प एकेडमी रतनगढ़ के स्पर्श गहलोत विजेता और पैडल हाउस एकेडमी चूरू के साहिल ने उप विजेता स्थान प्राप्त किया। युगल वर्ग में भी संकल्प एकेडमी रतनगढ़ के स्पर्श गहलोत और सुनील मारोठिया ने पैडल हाउस एकेडमी चूरू के अरविंद और साहिल को रोमांचक मुकाबले में हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। प्रतियोगिता पश्चात समाजसेवी सीताराम शर्मा, डॉ. संतोष आर्य, डॉ. उम्मेद सिंह राठौड़, विनोद कुमार सोनी, विनीत कुमार चंगोई, कुतुबुद्दीन पठान, राजेश गहलोत और अशोक आलडिया के आतिथ्य में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। दोनों स्पर्धाओं में विजेता टीमों को ट्रॉफी और 2100 रूपये तथा उप विजेता टीमों को ट्रॉफी और 1100 रूपये की नकद राशि इनामस्वरूप दी गई। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक राकेश गहलोत ने किया।

You might also like