सावन के पहले सोमवार पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक

निसं
मंडावा (नवयत्न)। सावन माह के प्रथम सोमवार के अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहनलाल सैनी के नेतृत्व में पार्टी की गाइडलाइन के अनुसार स्थानीय पारदर्शी शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया गया। इस दौरान दूध, दही, घी, शहद और चीनी से विधिवत अभिषेक कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की प्रार्थना की गई। पूजा-अर्चना के बाद भगवान शिव को प्रसाद अर्पित किया गया तथा मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। भाजपा महामंत्री संजय परिहार ने मंदिर पहुंचे शिव भक्तों का स्वागत करते हुए सावन माह की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि सावन का महीना भगवान शिव की आराधना और लोककल्याण की भावना का प्रतीक है।
कार्यक्रम में आनंद बिहारी सोलंकी, विद्याधर सैनी, कैलाश पीपलवा, राधेश्याम सैनी, ज्ञानचंद कुमावत, विमल सैनी, सचिन तिनवाल, शिशुपाल यादव सहित भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

You might also like