स्टेडियम में जलभराव व रेलवे अंडरपास का विधायक मुकेश भाकर ने किया निरीक्षण

अबूबकर बल्खी
लाडनूं (नवयत्न) । विधायक मुकेश भाकर ने गुरुवार को लाडनूं खेल स्टेडियम में जलभराव की समस्या तथा रेलवे अंडरपास का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
विधायक भाकर ने रेलवे अधिकारियों को खेल स्टेडियम से स्टेशन रोड की ओर जाने वाले बंद मार्ग को जल्द खोलने के निर्देश दिए, ताकि आमजन और खिलाड़ियों को आवागमन में सुविधा मिल सके। वहीं नगरपालिका के अधिशाषी अधिकारी हरेंद्र चौधरी को स्टेडियम के बाईपास मार्ग को बंद करने तथा खेल मैदान की नियमित साफ-सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने तेली रोड की क्षतिग्रस्त सड़क का शीघ्र निर्माण करवाने के साथ-साथ पूरे शहर में स्वच्छता व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने और आवश्यक सुधारात्मक कदम उठाने के लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान उपखंड अधिकारी ममता लहुआ, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष मुकेश खींची, पूर्व पार्षद नौशाद सिसोदिया, नदीम बल्खी, रमजान भुट्टा, अमजद खान, वसीम, सत्तार खान, मोहम्मद कासिफ सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

You might also like