हर घर तिरंगा अभियान का आगाज, रैली के जरिए दिया देशभक्ति का संदेश

अशोक राईका
झुंझुनूं (नवयत्न )। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत शुरू हुए हर घर तिरंगा अभियान का गुरुवार को झुंझुनूं में शुभारंभ हुआ। कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और अभियान के तहत आमजन को तिरंगे वितरित किए। कार्यक्रम का आयोजन लायंस क्लब झुंझुनूं की ओर से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आदर्श बाल निकेतन स्कूल के विद्यार्थियों के बैंड वादन से हुई। विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का संदेश दिया। कलेक्ट्रेट परिसर में मौजूद अधिकारी, कर्मचारी और आमजन ने उत्साह के साथ अभियान में शामील हुए। कार्यक्रम में उपखंड अधिकारी रामकरण, पूर्व महाप्रबंधक उद्योग विभाग मनीराम, लायंस क्लब झुंझुनूं के एमजेएफ लायन डॉ. डीएन तुलस्यान, जोन चेयरपर्सन डॉ. बबीता कुमावत, अध्यक्षीय सलाहकार नरेन्द्र व्यास, उपाध्यक्ष शिव कुमार जांगिड़, गोपाल कृष्ण गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष कैलाश चंद्र सिंघानिया, कार्यक्रम संयोजक मनोज सिंह टीकेएन, सुभाष प्रजापत, डॉ. देवेन्द्र सिंह शेखावत, शकुंतला पुरोहित, सम्पतराम पुरोहित, मांगीलाल वर्मा, महिपाल सिंह, दयाशंकर अरड़ावतिया, ट्रस्टी परमेश्वर हलवाई, रोहिताश्व बंसल, सीए पवन केडिया, शिवचरण पुरोहित तथा सुरेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी, विद्यार्थी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
1100 स्टिक वाले तिरंगे होंगे नि:शुल्क वितरित
लायंस क्लब झुंझुनूं और श्री श्याम आशीर्वाद संस्था की विशेष भामाशाह योजना के तहत 11 भामाशाहों के सहयोग से 1100 स्टिक लगे तिरंगे झंडों का नि:शुल्क वितरण किया जाएगा। जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, सम्मान और गौरव का प्रतीक है। हर नागरिक को पूरे सम्मान के साथ अपने घर पर तिरंगा फहराकर इस अभियान का हिस्सा बनना चाहिए।
फरियादियों और दुकानदारों को भी दिए तिरंगे
जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने कार्यक्रम के दौरान कलेक्ट्रेट परिसर में आए फरियादियों और आसपास के दुकानदारों को सम्मानपूर्वक तिरंगे भेंट किए। उन्होंने सभी से राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करने और हर घर पर तिरंगा फहराने की अपील की।

You might also like