चोरी छिपे गुटखा बेचते तीन गिरफ्तार, एक लाख का गुटखा जब्त
सरदारशहर पुलिस की कार्रवाई
चूरू,(पीयूष शर्मा)16 मई। सरदारशहर पुलिस ने 15 व 16 मई को लगातार दो दिन कार्रवाई कर प्रतिबंध के बावजूद चोरी-छिपे कालाबाजारी कर गुटखा बेच रहे तीन जनों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के मुताबिक दो दिनों में आरोपियों से जब्त किए गए गुटखे की अनुमानित बाजार कीमत करीब एक लाख रुपए है। डीएसपी सरदारशहर गिरधारीलाल शर्मा के नेतृत्व में थानधिकारी महेंद्र दत्त ने वार्ड 19 निवासी अमरचंद उम्र 38 साल व विनोद कुमार उम्र 37 साल सरदारशहर को गुटखा बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने विभिन्न ब्रांड के गुटखों के तीन हजार पाउच बरामद किए। जब्त गुटखे की अनुमानित बाजार कीमत 30 हजार रुपए है।
इसी प्रकार पुलिस ने कस्बे के वार्ड नंबर 32 निवासी आरोपी मदनलाल उम्र 45 को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड के गुटखे के सात हजार पाउच बरामद किए गए। गुटखे की अनुमानित बाजार कीमत करीब 70 हजार रुपए है। आरोपियों के विरुद्ध धारा 4/5 राजस्थान महामारी अध्यादेश 2020 में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई है।