छात्राओं को कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी
विजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । राजस्थान शिक्षण संस्थान चिड़ावा में संस्थान निदेशक शिक्षाविद् श्रीराम थालौर की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। तालुका विधिक सेवा समिति के कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एडीजे नरेंद्र सिंह थे। विशिष्ट अतिथि संस्थान सचिव संजय थालौर, चेयरपर्सन नीतिका थालौर एडवोकेट विजय गुरावा, करणीराम थे। एडीजे नरेंद्र सिंह ने छात्राओं को गुड टच – बैड टच, दुर्व्यवहार से बचाव, सुरक्षा के लिए बने कानूनों की जानकारी दी। इस अवसर पर गोपीचंद जांगिड़, डॉ सुभाष बोला, डॉ दिनेश गौतम, डॉ विजेंद्र पूनिया, दीपा, अंजना सोमरा, संगीता शर्मा, कूरड़ाराम डारा, ओमप्रकाश दनेवा, अजीत महला, प्रदीप सैनी, विनोद सैन, पवन जांगिड आदि मौजूद रहे।