9 अगस्त को निकलेगी साहसिक साइकिल यात्रा
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, तारानगर के तत्वावधान में 9 अगस्त रविवार को साहसिक साइकिल यात्रा का आयोजन किया जाएगा। संघ के विजयसिंह ने बताया कि यात्रा सुबह 6 बजे जांगिड़ धर्मशाला से प्रारंभ होकर श्याम पांडिया धाम पहुँचेगी। यात्रा में नगर के युवा स्वयंसेवक भाग लेंगे। धाम पर देव दर्शन के साथ वन भ्रमण का कार्यक्रम भी आयोजित होगा। यात्रा का उद्देश्य युवाओं में साहस, अनुशासन, स्वास्थ्य जागरूकता, प्रकृति प्रेम एवं संगठनात्मक भावना का विकास करना है। संघ के पदाधिकारियों ने सभी युवा स्वयंसेवकों से समय पर उपस्थित होकर यात्रा में सहभागिता का आह्वान किया है।