कोचिंग संस्थान में विद्यार्थियों को किया गया जागरूक

सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । तालुका विधिक सेवा समिति, तारानगर के निर्देशानुसार सूबेदार डिफेंस कोचिंग संस्थान में जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोचिंग संचालक सूबेदार रामपत सिंह ने की। कार्यक्रम में पीएलवी श्वेता भाकर ने विद्यार्थियों को स्वदेशी उत्पादों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया। साथ ही शिशु स्वास्थ्य के लिए स्तनपान के महत्व तथा बरसात के मौसम में डेंगू, मलेरिया, वायरल बुखार एवं अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों से स्वच्छता बनाए रखने, घर एवं आसपास पानी जमा नहीं होने देने, मच्छरों से बचाव के आवश्यक उपाय अपनाने तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता संदेशों को अपने परिवार और समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने जनजागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

You might also like