नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच शिविर में 204 मरीजों की जांच, 55 ऑपरेशन के लिए चयनित
गजेंद्र सिंह
सरदारशहर (नवयत्न) । लायंस क्लब सरदारशहर डायमंड एवं अंधता निवारण समिति, जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को स्वर्गीय लायन सोहनलालजी झेडू (पूर्व अध्यक्ष) की स्मृति में नि:शुल्क मोतियाबिंद जांच एवं लेंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन उनके पुत्रों के स्थानीय सौजन्य से अर्जुन क्लब, राजकीय शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गांधी विद्या मंदिर रोड, सरदारशहर में किया गया।शिविर का शुभारंभ लायन सागर झेडू ने फीता काटकर किया। शंकरा आई हॉस्पिटल, जयपुर की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशी गुरनानी एवं उनकी टीम ने कुल 204 मरीजों की नेत्र जांच की। जांच के बाद 55 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयनित किया गया। चयनित सभी मरीजों को बस के माध्यम से ऑपरेशन के लिए जयपुर ले जाया गया।मीडिया प्रभारी अंजना भोजक ने बताया कि पिछले जुलाई माह में आयोजित शिविर में ऑपरेशन करवाने वाले 74 मरीजों की पुनः नेत्र जांच कर उन्हें चश्मे वितरित किए गए। इसके अलावा शिविर में 130 मरीजों की बीपी एवं शुगर की जांच भी की गई।
शिविर को सफल बनाने में लायंस क्लब अध्यक्ष किशोर भारद्वाज, सचिव लायन सुशील भोजक, लायन अनिल गोयल, हंसराज सोनी, राजकुमार कंदोई, आसकरण सोनी, शौकत अली, सुभाष जांगिड़, डॉ. पूनमचंद भाटी, मुबारक तुगलक, राशिद बेहलीम, देवचंद सोनी, रोहताश जाखड़, महेंद्र माली, महेंद्र निर्वाण, अभिमन्यु लाटा, गिरधारीलाल शर्मा, फूसाराम स्वामी, सुमन कंवर, गंगाराम जांगिड़, पवन पारीक एवं अयूब सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।