सावन की एकादशी पर मंदिरों में गूंजे भजन-कीर्तन
निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । सावन मास की पावन एकादशी पर रविवार को केसीसी टाउनशिप के विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन हुए। महिलाओं ने व्रत-पूजन कर भगवान विष्णु, श्रीकृष्ण एवं ग्यारस माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा सामूहिक भजन-कीर्तन कर क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। केसीसी के थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर में शारदा देवी के सानिध्य में आयोजित भजन-कीर्तन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं विष्णु भगवान के भजनों का गायन कर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की। पंडित सुभाष शर्मा ने एकादशी व्रत की कथा का श्रवण कराया साथ ही धार्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार सनातन धर्म मंदिर, सुभाष मार्केट स्थित गायत्री मंदिर, नारायणी माता मंदिर सहित अन्य मंदिरों में महिलाओं ने भजन-कीर्तन का आयोजन किया। इस मौके पर रेखा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, उम्मेद, कमला, शकुंतला कुमावत आदि महिलाओं ने भाग लिया।