सावन के दूसरे सोमवार को मंदिरों में गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

निसं
खेतड़ी नगर (नवयत्न) । केसीसी टाउनशीप के मंदिरों में सावन के दूसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही बड़ी संख्या में भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंचने लगे। जिससे मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठे। श्री सनातन धर्म मंदिर, थर्ड सेक्टर स्थित हनुमान मंदिर, सुभाष मार्केट स्थित शिव धर्मशाला, सीआईएसफ लाइन के पास पहाड़ी पर स्थित शिव मंदिर सहित आदि मंदिर में सुबह से ही भक्तों की कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया और बेलपत्र, दूध, फूल व प्रसाद अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। श्री सनातन धर्म समिति अध्यक्ष सवाई सिंह सिराधना ने बताया कि सावन के दूसरे सोमवार को मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई। भक्तों ने परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दिन भर मंदिरों में श्रद्धांलूओं की भीड़ जमा रही।

You might also like