विश्व आदिवासी दिवस मनाया

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में देराजसर रोड स्थित रिछपाल नायक के प्लॉट पर विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के प्रकृति से पारंपरिक जुड़ाव को बनाए रखने तथा संस्कृति और विरासत के संरक्षण पर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आदिवासी समाज के महानायकों बिरसा मुंडा, भीमा नायक , टांटिया भील एवं बावजी को पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। संगोष्ठी की अध्यक्षता लूँछ सरपंच संपत नायक ने की। मुख्य अतिथि राजस्थान शिक्षक संघ (अम्बेडकर) के पूर्व जिलाध्यक्ष शिवाराम मेघवाल रहे।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने विश्व आदिवासी दिवस के महत्व, आदिवासी संस्कृति, परंपराओं, प्रकृति संरक्षण और सामाजिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का मंचिय संचालन राकेश कुमार नायक ने किया।

You might also like