कांग्रेस महासचिव जसैल के 68 वें जन्मदिन मनाया
नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । स्थानीय अपना घर आश्रम में कांग्रेस कमेटी चूरू के जिला महासचिव भंवरलाल जसैल के 68 वें जन्मदिन पर उनके सुपुत्र अनिल कुमार जसैल व एडवोकेट हरिश जसैल एवं परिवारजनों सहित इष्टमित्रों ने अपना घर आश्रम में रह रहे प्रभु जनों को भोजन करवाकर जन्मदिन मनाया। सर्वप्रथम प्रभु जनों को भोग लगाकर कैक काटकर जसैल का भव्य जन्मदिन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
अपना घर आश्रम के संचालक डॉ गोयल के कार्यों की सराहना करते हुए डॉ गोयल द्वारा किए जा ऐसे पुनीत के कार्यो ओ के लिए उनकी प्रशंसा करते हुए उनकी समर्पण सेवा भाव एवं अपना घर आश्रम के लिए सर्वस्व प्रभु जनों की सेवा के लिए समर्पित कर दिया। जिसके लिए सभी डॉ गोयल का आभार व्यक्त किया। फकीर चंद दानोदिया ने जसैल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कि जसैल परिवार सुसंस्कारों एवं पाखंडवाद से युक्त सामाजिक बुराईयों व अंधविश्वास से दूर शिक्षित एवं जागरूक परिवार है। कांग्रेस कमेटी चूरू जिला महासचिव भंवरलाल जसैल ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ गोयल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए ऐसे पुनीत कार्य निरंतर सहयोग एवं समर्पण की भावना से करने के लिए प्रेरित किया।