सड़कों के निर्माण कार्यों का शुभारंभ

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ शहर के विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों को गति देते हुए पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि ने करीब 36 लाख रुपये की लागत से होने वाले सड़क, नाला एवं चेंबर निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। विकास कार्य शुरू होने से संबंधित वार्डों के लोगों को बेहतर सड़क सुविधा के साथ सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। पूर्व विधायक महर्षि ने वार्ड नंबर 36 में भंवर लाल खाती से गोसाई धोरा तक करीब 18.06 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। वहीं वार्ड नंबर 16 में बीएसएनएल ऑफिस के पीछे पवन सेवदा के घर के आगे करीब 10 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क, नाला एवं चेंबर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 41 में प्रकाश पारीक से ओमप्रकाश वाल्मीकि तक तथा विनोद पारीक से लाल खां कायमखानी के घर तक करीब 8.05 लाख रुपये की लागत से नाला निर्माण कार्य शुरू किया गया। इस अवसर पर वार्डवासियों ने पूर्व विधायक अभिनेश महर्षि एवं उपस्थित भाजपा नेताओं का साफा पहनाकर एवं पुष्पहार से स्वागत किया।

You might also like