21 अगस्त को तीन दिवसीय राज्य सम्मेलन को लेकर बैठक आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को तारानगर में होने वाले 29वें राज्य सम्मेलन को लेकर जिला कमेटी व स्वागत समिति की विस्तृत बैठक किसान मजदूर भवन में जिलाध्यक्ष इंद्राज सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में पर्यवेक्षक सागर खाचरिया उपस्थित रहे। बैठक में स्वागत समिति के अध्यक्ष उमराव सिंह ने गत जिला कमेटी की रिपोर्ट पेश की। किसान नेता निर्मल कुमार ने राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी तहसील कमेटियों को जिम्मेदारी सौपी । गाँव में रैली की तैयारियो को लेकर तहसील सचिव विक्रम सोनी ने रिपोर्ट रखी । वित समिति के अध्यक्ष चिमनराम पांडर ने आय-व्यय का ब्यौरा रखा। बैठक को दीपचंद बराला, बेगराज मील, रामनिवास लांबा, रामकृष्ण छींपा, काशीराम सहारण, सावरमल मेघवाल, रामधन खण्डवा, मदन जाखड़, सुमन प्रजापत, राजबाला ने विचार रखे और गाँव गाँव में जाकर राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए मीटिंगों का आयोजन करने का फैसला लिया ।राज्य सम्मेलन को लेकर जिला कमेटी के पदाधिकारी स्वागत समिति के पदाधिकारियों ने किसान अधिकार रैली में बकाया फसल बीमा क्लेम हाईटेंशन लाइनो के मुहावजा,मनरेगा जिले में नहरों के निर्माण करने, पेपर माफियों पर कानूनी कार्यवाही करने, आग़ाज़ किसान अधिकार रैली करने का आहवान किया । बैठक में पूर्व एसएफआई जिलाध्यक्ष नितेश उपाध्याय, सोनू जिलेवा, कुंदन बरोड़, भूप सहारण, श्योकरण भाम्भू, महेंद्र भाकर, गौरीशंकर, बेगराज, मनीराम, भगवानराम, मामराज, हरचंद, कुरड़ाराम दामीवाल, रामकरण भाम्भू सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।