स्वर्ण पदक विजेता जैस्मिन का किया स्वागत
विजेंद्र सिंह लमोरिया
चिड़ावा (नवयत्न) । ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 57 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली बॉक्सर जैस्मिन लमोरिया का विभिन्न गांवों के लोगों ने भिवानी पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनकी ऐतिहासिक सफलता पर खुशी जताते हए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। जैस्मिन लमोरिया की स्वर्ण पदक जीत को उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ संकल्प का परिणाम बताया। उनकी इस उपलब्धि से भारत के साथ-साथ हरियाणा भिवानी और लमोरिया समाज का गौरव बढा है। जैस्मिन की सफलता को हरियाणा की बेटियों और देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक बताया। उनकी उपलब्धि से युवाओं में खेलों के प्रति रुचि बढाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करने का उत्साह मिलने की बात कही। जैस्मिन लमोरिया के गृह नगर भिवानी में भेंट के दौरान जैस्मिन ने विश्वास जताया कि वह आगामी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी बेहतर प्रदर्शन जारी रखेंगी और देश का नाम रोशन करेंगी। इस अवसर पर ढक्करवाला से जगमाल सिंह, बूढ़वाल से रामनिवास, विजेन्द्र, धर्मवीर सरपंच, हजारीलाल और शुभराम, बृजलालपुरा-नारी से सज्जन सिंह लमोरिया, चमार खेड़ा से हरपाल सिंह लम्बोरिया, विजय सिंह लम्बोरिया, बलदेव सिंह और ईश्वर सिंह लम्बोरिया, गुगलवा से पवन लम्बोरिया और रामफल लम्बोरिया, जोधा का बास (नारी) से विरेन्द्र कृमार लमोरिया, प्रदीप लमोरिया और वेदपाल लमोरिया मौजूद रहे। इसके अलावा भिवानी से सूरत सिंह लम्बोरिया, महावीर लम्बोरिया, प्रविन्द्र लम्बोरिया, सन्दीप लम्बोरिया और जयवीर लम्बोरिया उपस्थित रहे। जैस्मिन लमोरिया की कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने की उपलब्धि को लेकर लमोरिया समाज के लोगों ने जैस्मिन को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।