गौरीसर मंडल भाजपा अध्यक्ष से अवैध शराब जब्त

रतनगढ़,(नवरतन वर्मा)16 मई। शुक्रवार रात्रि को गश्त के दौरान पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक पिकअप को जब्त कर आरोपी के कब्जे से अवैध शराब बरामद की। प्राप्त जानकारी अनुसार पुलिस थाने के हैड कांस्टेबल महेन्द्र ने मुकदमा दर्ज करवाया कि गश्त के दौरान गांव गौरीसर पहुंचे तो गांव के जीएसएस के पास जोहड़ी के पास एक पिकअप दिखाई दी। अंदेशा होने पर पिकअप की पुलिस ने तलाशी ली तो पिकअप में 75 पव्वे देशी व 17 पव्वे अंगे्रजी शराब के मिले। इस संबंध में पुलिस ने पिकअप चालक 45 वर्षीय विक्रमसिंह (गौरीसर मंडल भाजपा अध्यक्ष) को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध शराब व पिकअप को जब्त किया। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। गौरतलब है कि विक्रमसिंह को हाल ही में भाजपा द्वारा गौरीसर मंडल का अध्यक्ष बनाया गया था।

You might also like