श्री गणेश जी महाराज का किया अभिषेक

महेंद्र खडोलिया
श्रीमाधोपुर (नवयत्न) । मंदिर श्री गोपाल जी कुंडवाला ‌(गणेश जी) खंडेला रोड श्रीमाधोपुर में पुष्य नक्षत्र में बुधवार को श्री गणेश जी महाराज का पंचामृत, पंचगव्य, दूध, दही, शहत , घी,शर्करा, गंगाजल, इत्रों आदि से अभिषेक कराया गया और सिंदूरी चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई व बाद में मोदक का भोग लगाकर प्रसाद वितरण किया गया । हरीयाली अमावस्या पर श्री गणेश जी का पत्तो आदि से श्रंगार किया गया। इस अवसर पर माखनलाल शर्मा,नरेश पंजाबी, मोहित सैनी, हितेश बाजियां, सुमीत सैनी,नरेन सैनी,रितेश सैनी,अक्षय सैनी,आदि अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी महावीर ठठेरा मंत्री मंदिर श्री गोपाल जी कुंड वाला ट्रस्ट ठठेरा समाज श्रीमाधोपुर द्वारा दी गई।

You might also like