थाने में सीएलजी बैठक , 15 अगस्त व आगामी त्योहारों को लेकर चर्चा

निसं
खेतड़ी (नवयत्न) । खेतड़ी थाना परिसर में 15 अगस्त एवं आगामी त्योहारों को लेकर सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क ने की। बैठक में कस्बे में शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग उठी। सीएलजी सदस्यों ने त्योहारों के दौरान बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाने का सुझाव दिया।पुलिस उप अधीक्षक राजेंद्र बुरड़क और थानाधिकारी बुद्धि प्रसाद ने बैठक में आए सभी सुझावों व शिकायतों को गंभीरता से सुना। अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि पुलिस आमजन की सुरक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कानून व्यवस्था से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा।पुलिस उप अधीक्षक ने आमजन से अपील की कि क्षेत्र में कोई संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या अपराध से जुड़ी सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के आपसी सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।
इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजेश शाह, शेरसिंह निर्वाण, शशि सैनी, अमरचंद शर्मा, डॉ. सोमदत्त भगत, एडवोकेट नंदकिशोर, नगेंद्र सोढ़ा, पवन भार्गव, कैलाश स्वामी, दीपचंद गुर्जर, इस्लामुद्दीन, एडवोकेट रामनिवास, नरेश कुमावत, अखिलेश शर्मा, भगवानाराम सैनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

You might also like