विद्यालय में वाटर कूलर का उद्घाटन एवं अभिनंदन समारोह आयोजित
सुभाष वर्मा
तारानगर (नवयत्न) । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बनड़ा में भामाशाह द्वारा भेंट किए गए वाटर कूलर का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तारानगर एमडीएम पर प्रियंका कडेन्ना एवं भामाशाह यासीन हिसारिया तारानगर ने वाटर कूलर का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में भामाशाह यासीन हिसारिया व भामाशाह प्रेरक बलवान सिंह नेहरा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में एसीबीईओ संजय कुमार शर्मा, आरपी भोजराज, विद्यालय की प्रधानाचार्य तारा देवी बुनकर तथा प्रेरक सहित अनेक गणमान्य नागरिक, स्टाफगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मंच संचालन मंगल सिंह कड़वासरा द्वारा किया गया। इस आयोजन के दौरान बक्ताओं ने विद्यालय विकास में भामाशाहों के योगदान की सराहना की और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएँ मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की।