आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन सीटू की कार्यकारिणी का गठन

नवरतन वर्मा
रतनगढ़ (नवयत्न) । रतनगढ़ में आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन सीटू की बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए ममता पारीक को अध्यक्ष, मुन्नी शर्मा को सचिव, रंजना चौमाल को कोषाध्यक्ष, शिवानी भाटी एवं प्रेमलता को उपाध्यक्ष, संगठन सलाहकार सुमन दाधीच और रामप्यारी जाट, संगठन मंत्री मुक्ता सोनी और पूजा प्रजापत, प्रचार मंत्री मनभरी जाट और छोटू मेघवाल तथा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुनीता प्रजापत, सरस्वती ढाका, सुगनी बावरी, रामेती पारीक, अनीता राठौड़, सरोज शर्मा, सन्नू पारीक, चंदा मेघवाल, संतोष प्रजापत और बेवी घुघरवाल को चुना गया। बैठक में बकाया मानदेय, भवन एवं बिजली किराया, प्रोत्साहन राशि, पोषाहार राशि, पीएमएमवीवाई योजना के लंबित भुगतान तथा IFSC कोड व अन्य तकनीकी कारणों से रुके भुगतानों सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई। भुगतान व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग भी उठाई गई। इस अवसर पर राजस्थान शिक्षक संघ के प्रांतीय संयुक्त मंत्री शुभकरण नैण ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं, लेकिन उन्हें श्रम के अनुरूप सम्मान और पारिश्रमिक नहीं मिल रहा। उन्होंने संगठित होकर संघर्ष तेज करने का आह्वान किया। बैठक को अखिल भारतीय किसान सभा के जिला संयुक्त मंत्री रामकृष्ण छींपा, आंगनबाड़ी वर्कर यूनियन सरदारशहर की अध्यक्ष रमेश चौधरी ने भी विचार व्यक्त किए। शिक्षक संघ के ब्लॉक सचिव मुरलीधर अजमेरिया के सानिध्य तथा सरदारशहर यूनियन की सचिव सरोज, कोषाध्यक्ष सुमन कंवर एवं मीनू देवी के पर्यवेक्षण में हुई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ममता पारीक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी आंगनवाड़ी वर्कर्स के हक-अधिकारों के लिए मजबूती से संघर्ष करेगी।

You might also like