सावन अमावस्या पर 20 जरूरतमंद परिवारों को कराया भोजन

संजय सोनी
झुंझुनूं (नवयत्न)। लोक सेवा ज्ञान मंदिर ट्रस्ट, झुंझुनूं की ओर से सावन माह की अमावस्या पर ‘कोई भूखा न सोए’ अभियान के तहत सेवा कार्य किया गया। मलसीसर रोड के पास रहने वाले 20 जरूरतमंद परिवारों को उनके घर पर ही भोजन उपलब्ध कराया गया। झुंझुनूं प्रभारी मनोज कुमार गनोलिया ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाने का कार्य लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में सावन अमावस्या के अवसर पर 20 गरीब परिवारों को घर पर भोजन कराया गया। सेवा कार्य के लिए ट्रस्ट कार्यकर्ता ग्यारसी कुमारी सबल एवं वीना रानी ने भोजन तैयार किया। वहीं सुरेश सीमार, दिव्यांग भाई राजेंद्र सैनी, पार्षद सीताराम घोटड़ एवं राजेंद्र कनोडिय़ा ने जरूरतमंद परिवारों तक भोजन पहुंचाने में सहयोग किया। ट्रस्ट पदाधिकारियों ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की सेवा करना ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य है। भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

You might also like